हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
सन्यासियों के अखाड़ो के भ्रमण के बाद छात्रों का दल वैष्णव सम्प्रदाय के अखाड़ों को करीब से जानने के लिए बौरागी कैम्प मेला क्षेत्र पहुंचे। जंहा उन्होंने अलग- अलग श्रेणियों के महंतों से भेंट कर उनके सम्प्रदाय की गतिविधियों को करीब से जाना। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. रमेश चन्द्र पाठक ने बताया कि सनातन धर्म को अगर बारीक से जानना हो और इसके मूल तत्व से अवगत होना हो तो महाकुंभ से बेहतर कोई विकल्प नही है उन्होंने बताया कि महाकुंभ के शैक्षिणक भ्रमण का भी यही उद्देश्य था जिसमे न केवल महाकुंभ की गतिविधियों को करीब से जानना था अपितु छात्रों को महाकुंभ के दौरान लाईव रिपोर्टिंग, कैमरा संचालन और अन्य मीडिया गतिविधियों का व्यवहारिक एवं सैद्धान्तिक ज्ञान करना भी था। छात्रों के इस शैक्षिणक भृमण में महावीर सिंह नेगी (मीडिया संयोजक) का महत्वपूर्ण योगदान रहा इसके अलावा रजत रॉय, शरद पाल, पूजा भट्ट, सुमित यादव, तौकीर अंसारी, रोहण दहल और रिया केडिया सहित कई छात्रों ने प्रतिभाग किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours