हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते नगर में सैनिटाइजेशन का कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज शमशान घाट, कोविड केयर सेंटर, रोडवेज, रेलवे स्टेशन व राजपूताना पर टैंकर व मोटर स्प्रे पेटियों द्वारा सैनिटाइजेशन कराया गया। जिससे कोरोना संक्रमण को आगे बढ़ने से रोका जा सके और इसकी चेन को तोड़ा जा सके। नगर निगम रुड़की द्वारा सभी वार्डों में पेटी स्प्रे मशीन से सैनिटाइजेशन का कार्य डोर टू डोर किया गया। मेयर गौरव गोयल द्वारा सभी क्षेत्रवासियों से अपील की गई की घरों में रहे और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा सभी से अपील की गई कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें, छः फीट की दूरी बनाएं रखें, समय-समय पर हाथ में धोते रहें।नगर निगम रुड़की द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8267906286 जारी किया गया है। किसी भी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाए जाने पर अथवा किसी व्यक्ति में इस तरह के सिम्टम्स लगने पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सूचना दे व अपने घर के आस-पास सेनीटाइज करवाएं ताकि संक्रमण को तेजी से बढ़ने से रोका जा सके।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours