हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रेडी पटरी फेरी टोकरी फुटपाथ के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) द्वारा स्मार्ट सिटी में स्ट्रीट वेंडर्स के समावेश कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करके हरिद्वार लौटने पर रेडी पटरी के लघु व्यापारियों ने लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा का किय भव्य स्वागत पाटलिपुत्र बिहार पटना में अपने साप्ताहिक परीक्षण के दौरान लघु व्यापारी नेता संजय चोपड़ा ने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों में रेडी पटरी के लघु व्यापारी किस प्रकार से फुटपाथ पर अपने स्वरोजगार कर अपने परिवार का पालन पोषण कितने संघर्षो के साथ करते हैं इस पर ध्यान आकर्षित किया वही हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर इत्यादि क्षेत्रों को शहरी समृद्धि के तहत स्मार्ट सिटी में सम्मलित किए जाने की मांग को भी उठाया, हरिद्वार पहुंचने पर लघु व्यापार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, शहर अध्यक्ष मनोज कुमार, जय सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा उत्तराखंड में रेडी पटरी के लघु व्यापारियों की आवाज को संजय चोपड़ा द्वारा एक आवाज बना कर सरकारों के सामने लघु व्यापारियों की समस्या के निदान के लिए बहुत संघर्ष किए हैं संघर्ष के परिणाम स्वरूप उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रिय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम, राज्य फेरी नियमावली अस्तित्व में है और लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी जोकि स्वयं पर निर्भर रहकर फुटपाथ पर अपने रोजगार को चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहे हैं सरकार द्वारा कौशल विकास मे प्रशिक्षण की अन्य योजनाएं चल रही हैं लेकिन फुटपाथ का लघु व्यापारी अपने हुनर से सरकारों पर बिगर बोझ बने अपनी जीविका का पाचन करता आ रहा है शासन-प्रशासन को शहरी क्षेत्र के विकास के डीपीआर बनाते हुए रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को दृष्टिगत रख अलग से वेंडिंग जोन, होकिंग जोन की व्यवस्था की जानी चाहिए। हरिद्वार पहुंचने पर चंडी घाट मार्ग स्थित कार्यालय पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा का स्वागत करते हैं लघु व्यापारियों में छोटे लाल शर्मा, बालकिशन कश्यप, रोहित शेट्टी, हरपाल सिंह, मोहनलाल, वीरेंद्र कुमार, धर्मपाल कश्यप, जय भगवान, असीम जोशी, खुशीराम, महेंद्र सैनी, राजकुमार, ओम प्रकाश भाटिया, मनीष शर्मा आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours