हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का फेरूपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत का कार्यक्रम मांगेराम सैनी के आवास पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत दर्शनदास और कार्यक्रम का संचालन अशोक आर्य ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है, जल्द ही लालढांग रसूलपुर मिट्टी बेरी में मॉडल डिग्री कॉलेज में शिक्षण प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसान जिस सुगर मिल का गन्ना सेंटर चाहेंगे वही सेंटर वहां पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहादुरपुर जट्ट में जल्द ही कन्या डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा की मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद क्षेत्र के विकास के लिए रात और दिन लगे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वामी यतीश्वरानंद के मंत्री बनने से खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोजगार और शिक्षा पर पूरा ध्यान दिया है। उत्तराखंड में युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल चौहान, मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, अमित सैनी, सचिन चौहान, श्याम सिंह सैनी, योगराज चौहान, नकली राम सैनी, विनीत प्रताप सिंह, महंत मस्तराम गिरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गांववासी उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours