हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज आम आदमी पार्टी हरिद्वार के कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी के नेतृत्व में 300 यूनिट फ्री बिजली गारंटी योजना के तहत लाल मंदिर कॉलोनी में शांतिपूर्वक कैनोपी लगाकर फ्री बिजली गारंटी योजना के कार्ड वितरित कर रहे थे, तभी वहाँ 8-10 भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे और गाली गलौच एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। व भाजपा जिंदाबाद औऱ मदन कौशिक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कैनोपी फाड़ डाली। सूचना पर पहुँचे आप कार्यकताओं ने बड़ी मुश्किल से असमाजिक तत्वों से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। कोतवाली ज्वालापुर पहुँचकर कोतवाली में तहरीर दी। प्रदेश उपाध्यक्ष ओ०पी मिश्र ने कहा कि भाजपा की बोखलाहट साफ नजर आ रही है। अपना खोता जनाधार देखते हुए गुंडागर्दी में उतर आई है। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि हम दो महिलाएं केजरीवाल बिजली मुफ्त गारंटी कार्ड योजना के तहत कैनोपी लगाकर बैठे थे तभी वहां भाजपा के कार्यकर्ता 7-8 साथियो के साथ पहुँचकर धक्का मुक्की करते हुए गाली गलौच ओर अभ्रद भाषा का इस्तेमाल करने लगा और कैनोपी फाड़ दी। औऱ भाजपा जिंदाबाद व मदन कौशिक जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। आम आदमी पार्टी ऐसी गीदड़ भभकी से डरने वाली नही। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि भाजपा के नेता केजरीवाल की मुफ्त बिजली गारंटी योजना से घबरा गए है। अभी तो ये शुरवात है आगे आगे कई ऐसी योजना जनता को सीधा लाभ देंगी। इस मौके पर पहुँचे प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी मिश्रा, जिला संगठन मंत्री नवीन मारया, जिला सचिव अनिल सती, मयूर उप्रेती, शिशुपाल सिंह नेगी, अर्जुन सिंह, पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष गगन वर्मा आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours