हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद लक्सर। लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने आज लक्सर कोतवाली में मुस्लिम समुदाय के लोगों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम पूरन सिंह राणा ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद पर इसी तरह से नमाज अदा करें। जिस तरह लॉक डॉउन के चलते पहले आपने अपने घरों में नमाजे अदा की है। उन्होंने बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों से ईद पर सोशल डिस्टेंसिंग और ईद की नमाज अपने घरों में ही अदा करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए की इस कोविड 19 महामारी से निजात मिल सकती है। इसीलिए सभी को ईद के त्यौहार पर विशेष तौर से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना है। और भीड़ भाड़ इकट्ठा ना करें। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। वही लक्सर में तैनात तेजतर्रार लक्सर सीओ अविनाश वर्मा ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से लॉक डाउन का पालन करते हुए मनाए। भीड़-भाड़ इकट्ठा ना होने दें। सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। अगर कोई लॉक डाउन का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से बताया कि ईद के त्यौहार पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए भारी पुलिस बल की तैयारी की गई है। ताकि शांतिपूर्ण तरीके से ईद के त्यौहार को संपन्न कराया जा सके। उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरे से भी क्षेत्र में नजर रखी जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours