हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज सावन माह के पावन अवसर पर मां गंगा जागृति सेवा दल का 153वा स्वच्छता व जागरूकता अभियान सती कुंड कनखल एवं जटवाड़ा पुल ज्वालापुर के समीप घाट पर चलाया गया। मां गंगा जागृति सेवा दल कार्यकर्ताओं के द्वारा देखा गया कि कुंड परिसर में भारी मात्रा में पत्थर मौजूद थे। जिसके कारण विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों को घास कटान करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसका संज्ञान लेते हुए कार्यकर्ताओं ने रविवार के दिन सती कुंड परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया एवं परिसर में मौजूद सभी पत्थरों को उचित स्थान दिया गया। सती कुंड परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा था जिसको देखते हुए उनका विरोध किया एवं उन को जागरूक करते हुए नशा ना करने की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष अजय जोशी व उपाध्यक्ष अनुज अंथवाल ने नगर निगम पार्षद शुभम मंडोला एवं विकास प्राधिकरण का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा सती कुंड परिसर में नव निर्माण एवं घास कटान का कार्य किया जा रहा है जो कि सहारानीय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवों कि भूमि है, सभी धार्मिक स्थलों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सभी की सहभागिता जरूरी है। अभियान में अध्यक्ष अजय जोशी उपाध्यक्ष अनुज अन्थवाल, उपाध्यक्ष अरुण सैनी, कपिल अरोड़ा, मंत्री विरू सोलंकी, राहुल कश्यप, मिडिया प्रमुख इक्का, सनी, दीपू, सेंकी शर्मा, भोला शर्मा, मानिक, अभिषेके भार्गव, विवेक, दीपक जोशी, सुधांसु, अंकुश, अनुज दिवाकर, ऋतिक प्रजापति, आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours