हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। थाना सतपुली थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम को सुबह पौड़ी, कोटद्वार रोड पर ऑडलसेंण बेंड के पास   चेकिंग के दौरान अवैध लिसे से भरे ट्रक न० यू०के02-सी०ए  0165 को रोका गया। जिसको चेक किया गया तो ट्रक को ले जा रहे चालक ओर परिचालक के पास लीसे से सम्बंधित कोई रमन्ना ओर वैध कागजात नही थे। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया है की अवैध लीसे को ले जाने के जुर्म में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 312 टिन लीसा बरामद हुआ है। इस सम्बंध में दोनों लोगो के विरुद्ध धारा 26/41/42 भारतीय वन अधिनियम में मुकदमा कायम कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम उमेश सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी जैती थाना चोखटिया अल्मोड़ा ओर संतोष पुत्र  त्रिलोक राम निवासी कुँवाली रानीखेत है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया की बरामद लीसे को भिकयासेंण के मैसी क्षेत्र से लेकर आ रहे थे, बरामद लिसे की अनुमानित लागत करीब 4 लाख 10 हजार है। पुलिस टीम में सतपुली थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल, का० सुरवीर, अर्जुन और देशराज शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours