हरिद्वार की गूंज (24*7)
बच्चों से रंग गिर जाये तो संयम से ले काम कोई विवाद न करे

(निशात कुरैशी) देवबन्द। होली के पर्व को लेकर जहां पुलिस प्रशासन पूरी  मुस्तैद नजर आ रहा है होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर व देहात क्षेत्र मे फ्लैग मार्च कराया गया बाजारों में मेन चौराहे पर जाम से खरीदारों को निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं वहीं होली के पर्व पर देवबन्दी आलीम ने भी हिंदू मुस्लिम एकता को कायम रखते हुए कहा कि हिंदुस्तान की हमेशा यह मिसाल रही है हिंदुस्तान में किसी भी मजहब के लोगों का त्यौहार आता है तो दूसरे समुदाय के लोग उनका सहयोग करते हैं इस मिसाल को कायम रखने के लिए कल और परसों 2 दिन होली है तो उनके इस त्यौहार का ख्याल रखा जाए उन्होंने तमाम मुसलमानों से अपील की कि उनके इस त्यौहार का ख्याल रखें और उनकी मदद करें यदि किसी बच्चे से जाने अनजाने में रंग जाए तो सब और संयम से काम लें किसी तरह का कोई मामला ना खड़ा करें हिन्दू भाई भी एक दूसरे का ख्याल रखें हिंदू भाइयों से भी मे यह अपील करूंगा
                        देखें वीडियो
देवबन्दी आलिम  मुफ्ती अहमद गोड ने कहा कि हिंदू भाइयों को मैं होली के पर्व की मुबारकबाद देता हूं और अल्लाह से दुआ करता हूं यह त्यौहार शकुन और शांति के साथ संपन्न हो हम मुसलमानों से अपील करते हैं कि ऐसी जगह जहां उनको कोई दिक्कत हो होली के रंग से कोई शिकायत हो किसी बच्चे की वजह से रंग गिर जाए जो वह नहीं चाहते तो ऐसे जगह से बचें और इस तरह सहयोग करना चाहिए ताकि हमारे हिंदू भाइयों को भी लगे की हमारा सहयोग किया जा रहा है,
                         देखें वीडियो
ताकि उन्हें यह महसूस हो कि हम सब लोग देश में मिलकर रहते हैं और रहते रहेंगे और वह भी आने वाले वक्त में दूसरे के त्यौहार में सहयोग करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours