हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के इस्माइलपुर और ओसपुर गांव के बीच खेतो में एक विशालकाय अजगर ने कुत्ते को अपना निवाला बना लिया खेत में जा रहे एक किसान ने जब कुत्ते की चीख-पुकार की आवाज सुनी तो उसने खेत के नजदीक जाकर देखा दो एक विशालकाय अजगर कुत्ते को निगल रहा था ऐसा मंजर देख किसान के हाथ पांव फूल गए और उसने शोर मचा दिया शोर-शराबे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और विशालकाय अजगर से कुत्ते को छुड़ाने का काफी प्रयास किया मगर कुत्ते को बचा नहीं पाए ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी सूचना पाकर लक्सर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा गया तब जाकर कही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वही लक्सर वन क्षेत्राधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया इस्माइलपुर गांव के ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई थी मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से लगभग 20 फुट लंबे विशालकाय अजगर का रेस्क्यू कर उसे पथरी जंगल में छोड़ा गया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours