हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। खबर हरिद्वार से जहां करीब रात्रि 8 बजे करीब सेक्टर-2 बैरियर के समीप रेलवे ट्रैक पर उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि युवक का नाम सन्नी है जिसकी उम्र 24 वर्ष, टीबड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है, युवक पटरी पार करते वक्त उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कर परिजनों को इसकी सूचना दी। शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक यह जानकारी प्राप्त हुई है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours