हरिद्वार की गूंज (24*7)

(दिलीप गुप्ता) हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में इस समय नशे का कारोबार जोरो शोरो से चल रहा है। आए दिन थाना पथरी पुलिस कारोबार से जुड़े लोगो को गिरफ्तार करके जेल भेज रही है बावजूद इसके नशे का कारोबार करने वाले माफिया बेखौफ होकर क्षेत्र के अंदर खुले आम नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे है। इसी क्रम में पथरी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गुज्जर बस्ती पीर वाली सड़क की टंकी के पास से एक अभियुक्त पकड़ा गया जिसके कब्जे से 15ग्राम स्मैक बरामद कि गई। अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम शहजाद पुत्र फुरकान निवासी जोराशी थाना रुड़की जिला हरिद्वार को पथरी पुलिस की टीम उ०नि० चरण चौहान चौकी प्रभारी, उ०नि० बिरेन्द्र, का० जयपाल, का० दीपक डबराल, का० अनिल ने गुज्जर बस्ती पिर वाली गली से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इतनी चेकिंग करने और नशे के सौदागर को जेल भेजने के बावजूद भी पुलिस से बेखोफ़ होकर पुलिस को चुनौती देते हुए क्षेत्र में नशे का कारोबार कर रहे है। जो कि पथरी थाना पुलिस के लिए चुनौती का विषय बना हुआ है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours