हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार जिलाधिकारी के निर्देशन में बुधवार को लक्सर एसडीम शैलेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्र के ऐथल बुजुर्ग गांव में ग्रामीणों के साथ एक बैठक की और ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। वही डॉ अनिल वर्मा चिकित्सा अधीक्षक ने बैठक में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि ऐथल गांव में 18 वर्ष से अधिक आयु के कुल 2425 लोग हैं जिनमें से 2120 लोगों को अभी तक टीका लगाया जा चुका है उन्होंने बताया मात्र 305 लोग टीका लगाने से वंचित रह गए हैं। इसी क्रम मे ऐथल बुजुर्ग गांव में विशेष टीकाकरण कैंप लगा गया है ताकि सौ परसेंट लोग टीकाकरण करा सके साथ ही एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने टीकाकरण केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय ऐथल बुजुर्ग का निरीक्षण भी किया तथा वहां पर उपस्थित कर्मचारियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकर्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए टोली बनाकर टीकाकरण से वंचित लोगों को केंद्र में लाने के लिए कहा गया और मौके पर यह निर्णय लिया गया कि 2 बजे के बाद गांव में स्थित मदरसे में लोगों को टीका लगाया जाएगा ताकि मुस्लिम समुदाय के वंचित लोग जिनके घर के नजदीक मदरसा स्थित है मदरसे में उपस्थित होकर टीकाकरण करवा सकेंगे इसके साथ ही एसडीम शैलेंद्र सिंह नेगी ने गुरुद्वारा में भी बैठक आयोजित कर गांव के लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखा जिनमें प्रमुख समस्याएं जल निकासी, कूड़ा निस्तारण सड़क व गांव के प्रमुख मार्गों पर गोबर डालने आदि की उठाई गई इस बाबत में एसडीएम ने तत्काल सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग से फोन पर वार्ता कर तत्काल सड़क से लगी भूमि में जल निकासी के लिए जेसीबी मशीन मंगवा कर जल निकासी सुनिश्चित कराई। इस मौके पर डॉ अनिल वर्मा चिकित्सा अधीक्षक, लेखपाल ललित कुमार, प्रधानाध्यापक कुलदीप कुमार व अन्य कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours