हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। ज्वालापुर के मौहल्ला हज्जावान के निकट दुर्गा मंदिर में स्वागत सामाजिक संस्था के महासचिव गुलनवाज सिद्दीकी ने कैंप में टीकाकरण का लाभ उठाया। इस अवसर पर गुल नवाज सिद्दीकी ने कहा कि दो वर्ष से देश दुनिया कोरोना महामारी से पीड़ित है। कोरोना महामारी को मात देने के लिए वैक्सीन ही एक मात्र उपाय है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है।सभी को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान का लाभ उठाते हुए टीका लगवाकर कोरोना महामारी के नियंत्रण में सहयोग करना चाहिए। साथ ही सामान्य दिनचर्या में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए महामारी के नियंत्रण में सरकार का सहयोग करना चाहिए। 

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours