हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरेला पर्व के तहत ह्युमन इफैक्टिव रिलीफ एडवांस ट्रस्ट ने गुलफ़राज़ अली की अध्यक्षता में दरगाह नौगज़े शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह राजपुर गढ़ मीरपुर में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत राजपुर के पूर्व प्रधान ज़ुलफिकार अली मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचकर ह्युमन इफैक्टिव रिलीफ एडवांस ट्रस्ट की टीम के साथ पौधारोपण कराया। पौधारोपण करते हुए पूर्व प्रधान ज़ुलफिकार अली ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने का एक ही उपाय है कि ज़्यादा से ज़्यादा पौधारोपण किया जाए और पौधों की रक्षा की जाएं और हर एक व्यक्ति को कम से कम पांच पेड़ आवश्यक लगाने चाहिए। हम अपनी पूरी ग्राम पंचायत की तरफ़ से ह्युमन इफैक्टिव रिलीफ़ एडवांस ट्रस्ट का धन्यवाद करते हैं कि ट्रस्ट ने हमारी ग्राम पंचायत के वातावरण को शुद्ध रखने और करने के लिए पौधारोपण किया। आखिर में ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलफ़राज़ अली ने सभी लोगों का धन्यवाद वयक्त करते हुए कहा कि इस साल हमारी संस्था हयूमन इफैक्टिव रिलीफ एडवांस ट्रस्ट का 5100 सौ पौधारोपण करने का प्रयास जारी है जो पिछले 28 जुन से अलग-अलग स्थानों पर जाकर पौधारोपण किया जा रहा है इसी कड़ी में आज आपके गाँव राजपुर में ह्युमन इफैक्टिव रिलीफ एडवांस ट्रस्ट ने पौधारोपण किया है ताकि गाँव में ऑक्सीजन की कमी ना आएं एवं गाँव का वातावरण खराब ना हो, अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर अपनी तरह पौधों की भी रक्षा करें। इस अवसर पर ट्रस्ट की टीम में हसीन साबरी, इन्तज़ार, खुर्शीद, सलमान, नदीम आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours