हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के आदेशा अनुसार आज खडखडी चौकी क्षेत्रांतर्गत पढ़ने वाले विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल व वजीराबादी जूनियर हाईस्कूल खडखडी हरिद्वार के स्कूलों में जाकर प्रवीण सिंह कोश्यारी प्रभारी नगर कोतवाली व वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल एवं उपनिरीक्षक लक्ष्मी मनोला के द्वारा छात्रों को महिला सुरक्षा, सेल्फ डिफेंस नशा मुक्ति एवं यातायात के नियमों का पालन करने आदि के संबंध में छात्रों को संबोधित किया गया, अपने भाई बहनों माता पिता अन्य रिश्तेदार व परिचित लोगो को इस सम्बंध मे जानकारी देने स्वयं अनुपालन करने की सलाह दी कार्यक्रम समय समय पर स्कूल में जाकर निरंतर जारी रहेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours