हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पिरान कलियर थाना पुलिस ने खाईबाडी करने वाले एक व्यक्ति को सट्टा पर्ची व नगदी के साथ गिरफ्तार किया है, मुखबीर की सूचना पर कलियर धनोरी रोड स्थित शौचालय के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करते अभियुक्त आजम पुत्र औरंगजेब निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को सट्टा पर्ची व 1730 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार किया, अभियुक्त के विरुद्ध उक्त संबंध म०अ०सं० 247/19 धारा 13 में मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है अभियुक्त पूर्व में भी थाना कलियर से जुआ अधिनियम में जेल जा चुका है अभियुक्त की गिरफ्तारी पर क्षेत्र की जनता के व्यक्तियों व उच्चधिकारीगणो द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा भी की गई है पुलिस टीम में कलियर थानाध्यक्ष संतोष सिंह कुंवर, कांस्टेबल अकबर अली, कांस्टेबल सुरजीत, कांस्टेबल देवी प्रसाद उप्रेती मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours