हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सुदर्शन आश्रम निकट वाल्मीकि चौक पर युवाओं के एकत्र होकर एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें हरिद्वार से संबंधित मूलभूत समस्याओं जैसी रोजगार, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और नाबालिगों में बढ़ते नशे आदि गंभीर मुद्दों के साथ साथ आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में NSUI के पूर्व अध्यक्ष ईशान शर्मा एवं व्यपारी नेता मोहित गौड़ ने कहा कि हरिद्वार शहर पूरे विश्व में आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विख्यात है लेकिन आज भी हरिद्वार शहर में वही समस्याएं जस की तस हैं हमारे जनप्रतिनिधियों ने हरिद्वार के सुनियोजित विकास के प्रति गंभीरता ना दिखाते हुए केवल ओर केवल अपनी कुर्सी बचाने को ही अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझा है। जिसका परिणामस्वरूप जिस शहर को आदर्श मॉडल के रूप में विश्व में सम्मान मिलना चाहिए था वह अव्यवस्थाओं की पहचान बनकर रह गया है। इसलिए हम हरिद्वार के युवाओं की ओर से मांग करते हैं कि इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में नए ओर साफ सुथरी छवि वाले युवाओं को राष्ट्रीय पार्टियां मौका दे, ताकि, हरिद्वार का सुनियोजित विकास हो सके।इसी क्रम में एस.सी.एस.टी. विभाग के हरिद्वार जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार (गुड्डू) ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं को मौका देकर हरिद्वार के विकास में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने की पैरवी की। अंत में सभी युवाओं ने संकल्पित होकर हरिद्वार के विकास के लिए आगामी विधानसभा में बदलाव के साथ साथ युवाओं को मौका देने की बात कही है। बैठक में दीपक चतुर्वेदी, पंकज धीमान, दीपक कुमार ,दीपक क्षत्रिय, आयुष भंडारी, शिवम, भूषण गौड़, सतनाम सिंह, लोकेश भारद्वाज, सोनू कुमार, पंकज, दिनेश कुमार, अंकुश, अविनाश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours