हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील के समाज सेवी एडवोकेट पंकज गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र भेजकर लक्सर नगर पालिका परिषद के सभी 11 वार्डों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों कि नई विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि लक्सर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कुल 5 सरकारी सस्ता गल्ला राशन की दुकाने आवंटित है काफी समय पूर्व इन पांचों दुकानों में भारी अनियमितता व गड़बड़ी के चलते दुकान संचालकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए थे। तब से इन पांचों दुकानों को अन्य राशन विक्रेताओं द्वारा संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया जिन राशन विक्रेताओं को ये पांचो दुकानें दी गई हैं उन विक्रेताओं के पास पहले से ही कई दुकानें आवंटित है उन्होंने बताया ज्यादा दुकानें होने की वजह से राशन विक्रेता महीने में एक दुकान पर मुश्किल से 5 से 7 दिन ही राशन दे पाता है जिस कारण किसी को राशन मिल जाता है और किसी को नहीं। उन्होंने बताया वर्तमान में लक्सर नगर पालिका परिषद में 11 वार्ड हैं जिसमें पूरे नगर की जनसंख्या लगभग 25 हजार के आसपास है उन्होंने बताया इस स्थिति में कुल 5 दुकानों में नगर के सभी राशन धारकों को राशन समय पर नहीं मिल पाता साथ ही इन पांचो राशन विक्रेता दुकानों पर अत्याधिक कार्ड धारक होने की वजह से गरीब माता, बहनों, और बुजुर्गों को इस गर्मी के मौसम में लाइनों में घंटों खड़े रहना पड़ता है। उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि काफी समय से नगर की जनता इसकी मांग करती आ रही है लेकिन पूर्व की सरकार द्वारा भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया उन्होंने मुख्यमंत्री से लक्सर क्षेत्र की गरीब व आम जनता के हितार्थ को सर्वोपरि रखते हुए जल्द से जल्द नगर पालिका परिषद लक्सर क्षेत्र के सभी वार्डों में सस्ता गल्ला राशन विक्रेता की नई दुकान की विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours