हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हर की पौड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी को समाजसेवी नवीन शर्मा और उनके साथियों ने हर की पौड़ी चौकी पहुँचकर बुके देकर सम्मानित किया। हुवा यू था कि कावंड़ मेले की समाप्ति के बाद अगस्त महीने में उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद का एक परिवार हरिद्वार अपने बच्चे नीरज के साथ घूमने आया था। इसी बीच उनका बेटा नीरज उनसे बिछड़ गया जिसे विदेश कुमार, अजित कुमार दो लड़के अपने साथ मंजू नामक महिला के कहने पर उत्तर प्रदेश बेचने हेतु ले गए। बाद में गुमसुदगी दर्ज होने के बाद उस बालक को ढूढने हेतु टीम गठित की गई। जिसमें उस बालक नीरज को ढूढने में हर की पौड़ी प्रभारी अरविंद रतूड़ी को सफलता हाथ लगी। जिसके लिये आज मनसा देवी सीडी मार्ग के व्यापारियो, स्थानीय नागरिकों और समाजसेवी लोगो ने मिलकर उप निरक्षक अरविंद रतूड़ी को बुके देकर सम्मानित किया। नवीन शर्मा ने हर की पौड़ी प्रभारी की प्रसंशा करते हुवे कहा कि जो असम्भव कार्य को अरविंद रतूड़ी ने सम्भव कर दिखाया वो बहुत ही कठिन कार्य था। कि मात्र सी सी टी वी फुटेज के आधार पर गांव गांव पता करते करते बच्चे तक पहुचने में अन्ततः सफलता प्राप्त की। इस बारे में अरविंद रतूड़ी ने कहा कि जो यात्री हरिद्वार घूमने आ रहे है उनका प्रयास हो कि छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान दे। उनके गले मे कोई पहचान वाला कार्ड रखे, ताकि खोने के बाद उनके अभिभावकों तक उन बच्चों को पहुचाने में सुगमता हो। सम्मानित करने वालो में सोनू गोसाई, अमन सिंह, गोपीचंद, रविंद्र, नितिन और नवीन शर्मा के अलावा हरिद्वार की गूंज से गगन शर्मा उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours