हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई के क्रम में थाना कनखल थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान, उप निरीक्षक शंभू सिंह सजवान, उप निरीक्षक जयपाल सिंह तथा थाना कनखल के अन्य पुलिस कर्मचारी गणों द्वारा थाना अंतर्गत चौकी जगजीतपुर क्षेत्र फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर में एक सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें उक्त क्षेत्र में रहने वाले बाहरी व्यक्ति व किराएदार आदि का सत्यापन किया गया, साथ ही बिना सत्यापन के रह रहे व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत कार्यवाही की गई, जिनमें ओमप्रकाश मलिक पुत्र सज्जन कुमार निवासी राज विहार फेस वन फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर कनखल, सुमित भाटिया पुत्र स्वर्गीय सिकंदर लाल निवासी राज बिहार फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर, गगन पुत्र अनिल कुमार निवासी राज विहार फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर, जगदीश प्रसाद उत्तर दुर्गा प्रसाद निवासी निरंजनी अखाड़ा चौक जगजीतपुर द्वारा अपने यहां रखे गए किरायेदारों का सत्यापन ना कराए जाने पर सभी के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत कार्रवाई कर जुर्माना10000 का चालान माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours