हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। मोरा तारा ज्वेलर्स की लूट का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने वाले कोतवाल का बुके भेंट कर अभिनन्दन भाजपा नेता द्वारा किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता जमशेद खान ने ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी का बुके दे कर किया स्वागत और अपने विशिष्ट संबोधन में कहा कि ऐसे कर्तव्यनिष्ट पुलिस कर्मियों एवम अधिकारियों का अभिनन्दन करना भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों की बड़ी जिम्मेदारी है, जिससे पुलिस का न केवल मनोबल बढ़े बल्कि अन्य पुलिस कर्मी एवम अधिकारी भी ऐसे लोगो से प्रेरणा लें। श्री खान ने कहा है कि ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मोरा तारा ज्वेलर्स शोरूम में हुई 2 करोड़ की लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियो को 4 दिन में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया, और जेल का रास्ता दिखाया।यह पुलिस का सराहनीय एवम प्रशंसनीय कार्य है। वरिष्ठ समाजसेवी नसीम सलमानी ने कहा है कि उत्तराखंड की पुलिस हमेशा मित्रता दिखाती है। बदमाशों और डकैतों को जेल का रास्ता दिखाती है क्षेत्र की जनता पुलिस का आभार व्यक्त करती है जो पुलिस एवम जनता के बीच समन्वय स्थापित करने के लिये बेहद ज़रूरी है। उनके साथ कई अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की पीठ थपथपाते हुए ये भी कहा की वैसे भी पुलिस का अपराधियो एवम समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगो को कानून का पाठ पढ़ाया जा रहा है। अभिनंदन करने वाले सदस्य हाजी जमशेद खान हाजी मुकर्रम वरिष्ठ समाजसेवी नसीम सलमानी शाहनवाज आदि उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours