हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120-वीं जन्म दिवस के अवसर पर नगर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किए जाने के क्रम में मेयर गौरव गोयल ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन के आवास पर पहुंच उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल आदि भेंटकर सम्मानित किया। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं तथा रुड़की नगर में भाजपा से कई दशकों से जुड़े अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद हैं, जिन्होंने पार्टी को अपना खून-पसीना देकर सींचा है।जिला महामंत्री आदेश सैनी, भाजपा के पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा व प्रवीण संधू ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल भाजपा ही करती है। मेयर गौरव गोयल ले नगर में सैकड़ों वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को जो सम्मान दिया है वह अनुकरणीय है तथा इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल एवं मान सम्मान बढ़ा है। इस अवसर वरुण जैन, संजीव त्यागी व सुनीता गोस्वामी आदि अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours