हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
 |
|
(विशेष संवाददाता फिरोज अहमद) लक्सर। खबर हरिद्वार के लक्सर से हैं जहां लगातार पड़ रही बारिश ने क्षेत्र को पूरा जलमग्न कर दिया है लगातार बारिश से सोलानी नदी भी अपने उफान पर है जिससे क्षेत्रवासियों को बाढ़ का भी खतरा मंडराने लगा है ऐसे में लगातार पड़ रही बारिश क्षेत्रवासियों पर भारी पड़ती नजर आ रही है लगातार पढ़ रही बारिश से खानपुर थाना क्षेत्र के दल्लावाला गांव मे एक मकान नीचे गिर गया गनीमत यह रही कि मकान के अंदर मौजूद कई लोगों ने मकान से भागकर अपनी जान बचाई जो मकान गिरते वक्त आनन-फानन में मकान से बाहर निकाल आए और एक व्यक्ति नरेश पुत्र इकराम सैनी मकान की चपेट में आ गया जिससे गंभीर चोटे आई है। वही सूचना पाकर तेजतर्रार जांबाज संबंधित चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवता दिखाते हुए पीड़ित घायल व्यक्ति को मकान के मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के ही हस्तमौली गांव के पास सोलानी नदी उफान पर है सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने और पानी गांव में घुसने की सूचना पर चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बंदे पर सीमेंट के कट्टे लगाकर नदी के जल को गांव में आने से रोका गया और मौके पर बाढ़ चौकी गोवर्धनपुर में तैनात पुलिसकर्मियों तो देखरेख गांव में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours