हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। आगामी कावड़ मेला यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस पूरी अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। उसी क्रम में उत्तराखंड पुलिस द्वारा आज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय में कावड़ मेला यात्रा को लेकर एक बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर मुजफ्फरनगर, क्षेत्राधिकारी मंगलौर, क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार, थानाध्यक्ष झबरेड़ा, थाना अध्यक्ष खानपुर अभिनव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक पुरकाजी और लक्सर एसएसआई मनोज सिरोला शामिल हुए। जिसमें आगामी कावड़ मेला प्रतिबंध होने को लेकर विचार विमर्श किया गया कि उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पूर्णतया प्रतिबंध है जिसका भरपूर प्रचार व प्रसार उत्तर प्रदेश व अन्य सभी राज्यों में किया जा सके ताकि कोई भी कावड़िया उत्तराखंड में प्रवेश न कर पाए। वही अपराध की दृष्टि से इस बॉर्डर मीटिंग में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए भी विचार विमर्श किया गया कि किसी भी प्रकार के अपराध से संबंधित घटना में जिलों में समवन्य करते हुए एक दूसरे की मदद की जा सके साथ ही महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर भी एक दूसरे को आदान प्रदान किए गए ताकि किसी भी अपराधिक घटना व अपराधी की धरपकड़ मे एक दूसरे को मदद मिल सके और अपराधों पर लगाम लगाया जा सके।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours