हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(विशेष संवाददाता फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर तहसील में कार्यरत समाजसेवी एडवोकेट पंकज गुप्ता ने सोमवार को उप जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के माध्यम से भारतीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को ज्ञापन भेजा, ज्ञापन में उनके द्वारा अवगत कराया गया कि मुरादाबाद मंडल उत्तर रेलवे के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले में स्थित सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म लक्सर जंक्शन का है। और लक्सर की जनता कई वर्षों से जनहित मे कुछ ट्रेनों, ऋषिकेश से माता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस, ऋषिकेश बाड़मेर लिंक एक्सप्रेस, देहरादून से काठगोदाम नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस को लक्सर जंक्शन से होकर गुजरवाने की मांग करती आ रही है कहा कि यह ट्रेने लक्सर से 5 किलोमीटर पहले ही बने बाईपास से होकर बिना लक्सर आए गुजर जाती है। जिसके लिए क्षेत्र की जनता सरकार के बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों, सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों से भी गुहार लगा चुकी है। बावजूद इसके आज तक इसका धरातल पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। उन्होंने ज्ञापन में रेल मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि उनके द्वारा पूर्व में भी एक पत्र रेल मंत्री के नाम भेजा गया था जिस पर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। रेल मंत्री से उन्होंने जनहित में उक्त ट्रेनों और लक्सर में रेलवे अंडरपास का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। बरहाल अब देखना यह होगा कि कब तक इन जनहित के मुद्दों पर क्या कार्यवाही निकलकर सामने आती है। क्या इन ट्रेनों का लक्सर में आगमन हो पाएगा या नहीं क्या लक्सर में रेलवे अंडर पास का निर्माण हो पाएगा या नहीं यह तो आने वाले भविष्य के गर्भ में ही छिपा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours