हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर एवं अवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर महंत रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि महामृत्युंजय यंत्र समस्त बीमारियों को दमन करने वाला है आज पूरा विश्व करोना नामक महामारी से त्राहि-त्राहि कर रहा है। ऐसे में सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना को लेकर प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में महामृत्युंजय यंत्र की स्थापना की जा रही है। बताते चले कि सावन मास के प्रथम दिवस रविवार से ही प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में महामृत्युंजय यंत्र स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत के विभिन्न प्रांतों से आए आचार्य पूजन कार्यक्रम संपन्न करवा रहे हैं। यह कार्यक्रम पूरे सावन मास मे चलता रहेगा। इस मौके पर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि पर सावन मास में भगवान शिव के महामृत्युंजय यंत्र की उपासना कल्याणकारी होगा। इस पूजन कार्यक्रम  में कई नामचीन हस्तियां शमिल होंगी। जिसमें राजनेता, संत महंत, उद्योगपति आदि मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिसार, हरियाणा से पधारे महंत सहजानंद के अगुवाई में महामृत्युंजय यंत्र की स्थापना का कार्यक्रम चल रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours