हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। नगर निगम टीम द्वारा हर की पैड़ी के घाटों पर गंदगी फैलाने और कोविड-19 के नियमों का उलंघन करने वालों पर औचक कार्यवाही की गई। जिसके लिए 3 टीमों का गठन किया गया और एक साथ सभी घाटों पर गन्दगी फैलाने और   कोविड-19 के नियमों का उलंघन करने पर चालान एवम जुर्माने की कार्यवाही की गई। जिसमे सभी टीमो द्वारा 59 चालान कर 7300 रूपये की वसूली की गई। हरिद्वार नगर आयुक्त जय भारत के आदेश पर दैनिक रूप से  कार्यवाही की जा रही है। अभियान में कर अधीक्षक सुनीता सक्सेना, कर निरीक्षक अनिरुद्ध गौड़, नवीन कुमार, वेदपाल और धनसंग्रहकर्ता रामअवतार, सक्लानन्द, सुभाष, अनिकेत, सोनू, नाथीराम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours