हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतिस्वरानंद के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा हरिद्वार ग्रामीण कार्यकर्ताओं देहरादून राजभवन पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर चौहान ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड मुख्यमंत्री बनने से युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा और उत्तराखंड विकास की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने स्वामी यतिस्वरानंद को कैबिनेट मंत्री बनाने पर प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार किया। बधाई देने वालों में चंद किरण सिंह, सोहन वीरपाल, ग्राम प्रधान विकास, चीनू चौधरी, सुशील कुमार, नरेश कश्यप, अरविंद कुमार, प्रणव यादव, सत्य कुमार आदि रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours