हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार और पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में अभियान छेड़ रखा है। जिसकेे अंतर्गत पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र नंदकिशोर निवासी शिवमूर्ति हरिद्वार और बीना पुत्री प्रदीप निवासी कांगड़ी थाना श्यामपुर हरिद्वार को 9 किलो अवैध गांजे के साथ गोविंदघाट से गिरफ्तार किया है।जिनके विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकरण किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र चन्द्राकर नैथानी, रेलवे चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार, उप निरीक्षक चरण सिंह, उप निरीक्षक प्रीति ग्वाडी, कांस्टेबल लखन, कांस्टेबल आलोक मौजूद रहे। आपको बतादें कि युवा वर्ग तेजी से नशे की लत का शिकार हो रहा है। और नशे की लत ने कई घर बर्बाद, तो कई घरों के चिराग भी बुझा दिएं हैं। जिस पर अंकुश लगना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि युवा वर्ग देश का भविष्य होता है। अगर युवा वर्ग का जीवन ही अंधकारम होगा, तो समझो कि देश का भविष्य क्या होगा। जिस पर अंकुश लगना देश और समाज के लिए बेहद जरूरी है। जिस पर जनपद पुलिस प्रशासन बेहद गंभीर नजर आ रहा है। और नशे के कारोबार करने वाले तस्करों पर लगातार अंकुश भी लगा रहा है जो पुलिस प्रशासन का सराहनीय कदम है। वहीं अगर बात रेलवे चौकी तैनात इंचार्ज खेमेन्द्र गंगवार की कि जाए तो चौकी का चार्ज संभालते ही वह एक्शन में है। और जिस तरह उन्होंने नशा कारोबारियों में हलचल मचा रखी है। वह तारीफ ए काबिल है। उनका व्यवहार फरियादियों के लिए सादगी भरा और अपराधियों के लिए कड़ा सख्त है जो उनके कर्मठ, इमानदार और अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर पुलिस अधिकारी का होने का दावा करता है। वहीं अगर कोरोना कॉल में लगे कर्फ्यू की बात की जाए, तो इंचार्ज खेमेन्द्र गंगवार अपने क्षेत्र में लगातार गस्त पर रहते हैं। बाजारों और गलियों का भी मुआयना अपनी टीम के साथ करते हैं। जो भी व्यक्ति या नौजवान बिना किसी आवश्यक कार्य के घूमता पाया जाए है उसको कड़ी हिदायत भी देते है। और साथ साथ बाजारों में लगी फल सब्जियों की ठैली स्वामियों को झुड़ लगाकर सब्जी ना देने और कर्फ्यू में दी गई अवधि तक समय से घर जाने की हिदायत भी दे रहें हैं। और लगातार कोविड-19 की जारी गाइडलाइनो को अमल में लाने की अपील भी उनके द्वारा लगातार की जाती है। जो कोरोना कॉल में ज्वालापुर रेलवे पुलिस का अपने फर्ज के प्रति बड़ा कदम है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours