हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। कल रात्रि लगभग 11:30 बजे हरकी पौड़ी गंगा घाट पर दिल्ली के यात्रियों द्वारा केक काटकर  मौज-मस्ती के साथ जन्मदिन मनाया जा रहा था। आपको बता दें कि 4 दिन पहले ही हरियाणा के यात्रियों द्वारा हरकी पौड़ी गंगा घाट पर अश्लील गाना चला कर डांस करते हुए यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हुआ था।  लेकिन देर रात्रि गंगा घाट पर दिल्ली के यात्रियों द्वारा केक काटकर मौज मस्ती का यह वीडियो यह साबित कर रहा है करोड़ों हिंदुओं की आस्था माने जाने वाली मां गंगा से कुछ लोग खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस के द्वारा जब इन लोगों को मना किया गया तो यह लोग पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्रता करने पर उतारू हो गए।  पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कुछ लोगों को देर रात्रि पकड़ कर हरकी पौड़ी पुलिस चौकी पर ले गई। जिसमे कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों हिमांशु वाधवा पुत्र स्वर्गीय सुनीत वाधवा, नि० म० नं० 87, पॉकेट 13, III फ्लोर, सेक्टर 20, रोहिणी, दिल्ली व जितेंद्र कुमार पुत्र कल्याण सिंह, निवासी भूतेश्वर मंदिर, दिलाराम गेट, जिला कासगंज, उत्तर प्रदेश के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। आगे भी निरंतर इस प्रकार से अभियान जारी रखते हुए गंगा घाटों पर इस प्रकार के कृत्य व उपद्रव करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही पुलीस ने स्थानीय जनता अपील भी की है कि इस प्रकार  किसी भी तरह कृत्य करते हुए देख किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस को दें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours