हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। वरिष्ठ समाजसेवी नसीम सलमानी ने कहा है कि हरिद्वार की जनता की समस्याएं कोई नई नहीं है सरकार के लिए ऐसी समस्याएं तो पूरे देश में फैली हुई है  बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर जिससे जनता में फैला आक्रोश का माहौल हालांकि पेट्रोल डीजल की कीमतें घटने का नाम नहीं ले रही है, सलमानी ने कहा है कि जिससे गरीब मजदूर किसानों को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया गया है अब बेचारे किसान पेट्रोल-डीजल इतना महंगा हो चुका है कि खेत की जुताई कराना गरीब किसानों के बस की बात नहीं जहां एक तरफ किसान इस वैश्विक महामारी के समय में विभिन्न परिस्थितियों से गुजर रहे हैं वही किसानों के लिए सरकार ने पेट्रोल डीजल महंगा कर बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है सलमानी ने कहा है कि  गरीब किसान करे भी तो क्या इसी बात को लेकर जनता में फैला आक्रोश का माहौल वही डर है कि कहीं गरीब किसानों का रुख धरना प्रदर्शन की ओर ना बदल जाए अब देखना यह है कि सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों को घटाती है या नहीं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours