हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आज 1675 बूथो एवं 1884 पोलिंग पार्टियों के लिए द्वितीय रैण्डमाइजेशन कलेक्ट्रेट रोशनाबाद में किया गया। विधानसभावार पोलिंग पार्टी के लिए किए गये इस रैण्डमाइजेशन में पोलिंग पार्टी के लिए टीम में तैनात 04 कार्मिकों का चयन कर लिया गया है, रैण्डमाइजेशन से यह पता चल गया कि कौन सा कार्मिक किस विधानसभा में पोलिंग पार्टी के अनुसार जायेगा। बूथ का निर्धारण बाद में निश्चित किया जाएगा। इन सभी कार्मिकों का प्रशिक्षण 01 से 06 अप्रैल के बीच होगा। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक रावत, माननीय सामान्य प्रेक्षक श्री मनोज जैन, डा० नरेश कुमार लाठा, नोडल अधिकारी निर्वाचन श्री विनीत तोमर, अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी०के०मिश्र, एन०आई०सी० प्रभारी श्री महावीर रावत आदि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours