हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। प्राचीन हनुमान मंदिर स्थित हनुमान घाट पर इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते सूक्ष्म रुप से श्री बाला जी हनुमान का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष में वीर हनुमान का रुद्राभिषेक मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना की गई। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी और प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी महाराज के सानिध्य में श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान वीर हनुमान का रुद्राभिषेक मंत्र उच्चारण से किया गया। महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सभी भक्तों से अपील की गई थी कि घर पर बैठकर ही ऑनलाइन दर्शन कर पुण्यफल की प्राप्ति करें। उन्होंने कहा कि संकट मोचन भगवान वीर हनुमान की कृपा से जल्द भारत कोरोना मुक्त होगा। इस संकट से शीघ्र मुक्ति मिले इसकी लगातार कामना की जा रही है। उन्होंने बताया कि भगवान हनुमान का रुद्राभिषेक गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। उन्होंने कहा कि घर पर रहकर ही संक्रमण से बचने एकमात्र ही तरीका है। मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर अंकित पुरी, पंडित सुधांशु, पुष्पेंद्र पुष्पी शर्मा, सौरभ बंसल आदि उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours