हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर सीओ बहादुर सिंह चौहान ने खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव के मर्तक जय भगवान हत्याकांड का आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा कर दिया है खुलासा करते हुए उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया कि बीती 13 जुलाई को तुगलपुर गांव के एक व्यक्ति सीताराम ने अपने भाई जय भगवान की खानपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसे 28 जुलाई को अपहरण की धाराओं में दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया जिसकी जांच गोवर्धनपुर चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा द्वारा की जा रही थी जांच के दौरान सामने आया कि उसकी ही पत्नी अर्चना गिरी ने बीती 12 जुलाई की रात को गमछे से गला दबाकर पति की हत्या कर दी गई और पति के शव को उसने अपने भाई मोनू और अपने बेटे आलोक की मदद से बाणगंगा नदी में फेंक दिया। उन्होंने बताया मर्तक आरोपी की पत्नी की निशानदेही पर बाणगंगा नदी में जल पुलिस व पुलिस की टीम द्वारा लगातार शव की तलाश की जा रही है और मृतक की आरोपी पत्नी अर्चना गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया दो अभियुक्त इसमें अभी फरार चल रहे हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में, खानपुर थाना अध्यक्ष अभिनव शर्मा, गोवर्धनपुर चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा, एसआई कल्पना शर्मा, एसआई आशीष नेगी, हेड कांस्टेबल जोहर सिंह, कांस्टेबल सुष्मिता रावत आदि शामिल रहे।
 |
|
Post A Comment:
0 comments so far,add yours