हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री कि रेस में बहुत नाम शामिल थे पर पुष्कर सिंह धामी के नाम पर लगी मुहर। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधायक हैं, दो बार भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं, उनकी कुमाऊं में युवा राजपूत नेता की छवि हैं, आज देहरादून भाजपा कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है कल संवैधानिक संकट के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रात को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, उसके बाद आज तीन बजे भाजपा कार्यालय पर विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल होने के​ लिए देहरादून पहुंचे। विधानमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा हुई और बैठक में सर्व सम्मति से पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लग गई है, अब राज्य के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours