हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव ज़ुबैर पुंडीर) छुटमलपुर। भाकियू तोमर के जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन के मददेनजर फतेहपुर पुलिस ने मंडल प्रभारी को समर्थकों सहित उनके कैंप कार्यालय पर नजरबंद रखा। सुबह दस बजे जैसे ही मंडल प्रभारी अजय पुंडीर अपने समर्थकों के साथ सहारनपुर के लिए रवाना होने को तैयार हुए तो पुलिस ने कैंप कार्यालय पहुंच कर उन्हें नजरबंद कर दिया। यहां अजय पुंडीर ने कहा कि सरकार किसानों का लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा विरोध भी तानाशाहीपूर्वक दबाने का काम कर रही है जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का विरोध खत्म करने का एकमात्र तरीका कृषि कानूनों को वापिस लेना है। किसान दमनकारी नीतियों से डरने वाला नहीं है। इस मौके पर विरेंद्र सिंह राणा, ब्लाक उपाध्यक्ष विजय राणा, नगर अध्यक्ष हाजी सलीम अहमद, रामपाल सिंह, शहजाद उर्फ पप्पु, दिनेश शर्मा, बंटी सैनी, सलमान अमरीश, विक्की राणा, नवाब सिंह, अमजद आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours