हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। कल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें पवित्र हरकी पौड़ी क्षेत्र पर कुछ युवक साउंड सिस्टम बजाकर अश्लील गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, हरिद्वार भारत के सबसे पवित्र शहरों में शामिल है, जो हिमालय के पहाड़ियों से घिरा हुआ है। मां गंगा जिसे मोक्ष दायनी, पाप नाशनी और कष्टों को हरने वाली के साथ जीवन देनी वाली भी कहा जाता है। धर्मनगरी हरिद्वार  हरकी पौड़ी  माँ गंगा का ये पावन तट, जहां देश-दुनिया से श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा का विश्वास लेकर आता है, धर्म नगरी हरिद्वार में लोग गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। और पतित पावनी मां गंगा हरकी पौड़ी  ब्रह्मकुंड पर डुबकी लगाकर अपने सभी पापों से मुक्ति पाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे अधर्मी लोग भी यहां पहुंचने लगे हैं जो यहां पहुंच कर अपने अधर्मी कृत्य कर पाप के भागीदार बन रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए लाठी फटकार कर इन लोगों को वहां से खदेड़ा, जिसके बाद पवित्र हरकी पौड़ी क्षेत्र पर इस तरह के किए जा रहे कृत्यों की लोग निंदा कर रहे हैं। और लोगो मे इस कृत्य कि वजह से काफी रोष है लोगो का कहना है कि मां गंगा हम सबकी आराध्य है इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। हरकी पौड़ी पर हर साल श्रद्धालु लाखो की संख्या में डुबकी लगाने, पूजा अर्चना करने और साथ ही श्रवण के महीनों में तो यहां लाखों कावड़ियों की भीड़ आती है। इस बारे में जब हमने नगर कोतवाली हरिद्वार प्रभारी राजेश शाह से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति हरकी पौड़ी क्षेत्र पर साउंड सिस्टम लगाकर हुड़दंग कर रहे है। जिसमे हमने हुड़दंगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और कार्यवाही की जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours