हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार के लक्सर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष देवेश राणा के नेतृत्व मे हाल ही में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर दर्ज हुए बलात्कार के मुकदमे में विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर के बालावाली तिराहे पर राज्य सरकार का पुतला फूंका और जमकर भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाएं। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि हरिद्वार के भाजपा विधायक ने एक भाजपा महिला नेत्री से बलात्कार किया उसकी वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया फिर भी बहादराबाद पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया बल्कि उल्टा उसके ऊपर ही ब्लैक मेलिंग का मुकदमा दर्ज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि न्यायवादी सरकार है जो पीड़ित महिलाओं के भी मुकदमे दर्ज नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी भाजपा के कई विधायकों पर बलात्कार के मुकदमे दर्ज हैं कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश पर यह मुकदमा बहादराबाद थाने में दर्ज हुआ है हमारा अनुरोध है कि ऐसे बलात्कारी विधायकों को जेल भेजना चाहिए पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए और ऐसे विधायकों का मुंह काला करके जुलूस निकालना चाहिए। वही लक्सर नगर कांग्रेस अध्यक्ष देवेश राणा ने कहा कि भाजपा विधायक ने बहुत ही घृणित कार्य किया है भाजपा की महिला नेत्री का शारीरिक शोषण जो भाजपा विधायक द्वारा किया गया है कांग्रेस पार्टी विधायक द्वारा किए गए इस अनैतिक कार्य की घोर निंदा करती है। इस मौके पर अंशुल चौधरी, फुरकान अली, कुलबीर चौधरी, मनीष कुमार, डोनू शर्मा उर्फ अमित, अभिषेक, मोहन सैनी, अरुण वाल्मीकि, ऋषि पाल वाल्मीकि, इब्राहिम अंसारी, ताहिर अंसारी, अनुराग कश्यप, वसीम अकरम, सोनू नामदेव, सुमित बर्मन, शीतल रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours