हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव शमीम) सहारनपुर। कोरोना वायरस से बचाव हेतु किए गए लॉक डाऊन को आम जनता द्वारा गम्भीरता से न लेकर बिना किसी उचित कारण के जमसमूह के रूप में उल्लंघन किया जा रहा है। जबकि पुलिस प्रशासन लगातार शालीन रूख अपनाए हुए है। हांलाकि जनपद में 144 भी लागू है और लगातार पुलिस आमजनता को उनकी सुरक्षा के लिए जागरूक कर घरों में रहने की अपील कर रही है। बावजूद इसके कुछ युवक इबादत, पूजा, प्रार्थना के नाम पर बाहर निकल रहे हैं।
देखें वीडियो: एसएसपी सहारनपुर
जबकि किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों के घरों पर रहकर करने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। लगातार किये जा रहे इस उल्लंघन को देखते हुए सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने जनता से एक बार फिर घरों में रहने की अपील की है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई लॉक डाउन का उल्लंघन करता हुआ पाया गया उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जनता से प्रशासन का सहयोग करने और सरकार की गाइड लाइनो को अमल में लाने के लिए कहा। जिससे कोरोना वायरस को जड़ से खत्म किया जा सके।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours