हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम शहर से कूड़ा ले जाकर इक्कड़ क्षेत्र में उसका निस्तारण करते हैं। नगर निगम कमिश्नर के सख्त निर्देशो के बावजूद कई बार नगर निगम के वाहन चालक कूड़े को बिना ढके ही ले जाते देखे जाते हैं। इसके अलावा पिछले काफी समय से इस क्षेत्र के आस पास बसी स्वर्ण लोक कॉलोनी, शांति एनक्लेव और सार्थक कॉलोनी में रहने वाली जनता के नाक में प्रदुषण के कारण दम हो रखा है। इतने ज्यादा प्रदुषण के चलते इन कॉलोनी में रहने वालों के रिश्तेदारों ने इनके यहां आने से ही मना करने लगे हैं। जिस क्षेत्र में यह कूड़ा निस्तारण का कार्य किया जाता है वहां के कर्मचारियों के कारण कूड़ा दूर तक फैला रहता है जिससे वर्षा के समय और भी ज्यादा दुर्गंध फैल रही है। इस विषय मे यहां के लोगो ने धरना भी दिया था। जिसके समाधान हेतु स्थानीय विधायक कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भरोसा दिलाया था। मगर अभी तक जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय नागरिकों की असुविधा को देखते हुवे धरातल पर कोई ठोस प्रयास शुरू करने की जरूरत नही समझी है। स्थानीय लोगो ने धनबीर सिंह ने बताया कि नगर निगम के पास प्लांट के बाहर कूड़ा डालने की अनुमति नही होने के बावजूद बाहर खुले में कूड़ा डालकर पर्यावरण को नगर निगम के कर्मचारी दूषित कर रहे हैं। यहां की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर इस प्रदूषण का भारी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। यहाँ के कई परिवारों ने लोन लेकर घर बनाये हुवे है वो बैंकों की क़िस्त भी दे रहे हैं और क़िस्त देने की सज़ा प्रदूषण को झेलकर चुका रहे हैं। इस विषय में सार्थक कॉलोनी से समाजसेवी डॉक्टर मालिक ने बताया कि प्लांट में क्षमता से अधिक कूड़ा आने और मशीन का सही से इस्तेमाल न होने के कारण यहां प्रदूषण से हालात दिन पर दिन बदतर होते जा रहे हैं। हिमांशु, आकाश, आशीष, हरिराम और सुशील ने जिला प्रशासन से इस विषय मे गम्भीरता पूर्वक समाधान करने की अपेक्षा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours