हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिलाधिकारी और स्वास्थ विभाग के सहयोग से नई उड़ान फाउंडेशन ने 200 लोगो का कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण जय बाबा हरिदास आश्रम में अपनी टीम के साथ मिलकर किया। फाउंडेशन की संस्थापक विनीता गोनियाल ने बताया कि इस वैक्सीनेशन कैंप का उद्देश्य उतरी हरिद्वार की जनता के लिए वैक्सीनेशन की राह को आसान करने का था। क्योंकि अधिकतर कैंप हरिद्वार या रानीपुर मोड़ क्षेत्र में लग रहा था और यहां कई परिवार कई घर ऐसे थे जो दूरी की वजह से, काम की वजह से कैंप तक नही पहुंच पा रहे थे। 
नई उड़ान टीम ने स्वास्थ विभाग के डॉक्टर नालिंद असवाल, डॉक्टर कोमल, नरेंद्र यादव के विशेष सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया। इस कैंप में 18 से 44 साल के लोगों को covaxin की पहली डोज लगाई गई। इस सफल कैंप के आयोजन का श्रेय जय बाबा हरिदास आश्रम के सभी सहयोगी गण संदीप खन्ना, इशिता अरोरा, कुणाल गोनीयल, प्रवीण पाण्डेय, पंकज जी, शिवानी, गार्गी गोनियाल, गुलफाम का विशेष सहयोग रहा।संस्था द्वारा सभी भाई वैक्सीनेशन कराने वालो को 500 paracetamol tablets ka वितरण भी किया और अनुरोध किया गया की सभी खुद टीकाकरण करा कर अन्य लोगो को अपने अनुभवों को साझा कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours