हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश अनुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली रानीपुर द्वारा मुखबिर की सूचना पर साईं धाम कॉलोनी नाले वाली पुलिया के पास और सलेमपुर रानीपुर खाली प्लॉट से राजा उर्फ इरफान पुत्र अशरफ को सफेद कार नंबर UK08U.3601 सहित गिरफ्तार किया है कार में 9 पेटी देसी शराब पिकनिक मार्का तथा एक पेटी अंग्रेजी शराब 8 पीएम कुल 10 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। वही एक अन्य अभियुक्त सलमान पुत्र मीरहसन निवासी बाहदराबाद झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा है। वाहन को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम में रानीपुर कोतवाली प्रभारी, कुंदन सिंह राणा, उप निरीक्षक वेदपाल, कांस्टेबल संतराम, कांस्टेबल अर्जुन मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours