हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। अरविन्द कुमार श्रीवास्तव (अधिवक्ता) सदस्य-टीएसी बीएसएनएल हरिद्वार भारत सरकार ने अरविंद केजरीवाल माननीय मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार व सतेन्द्र जैन, विधायक अमान्तुल्ला खान, व् संजय सिंह सांसद के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 34, 120B, 302, 304, 307, 308, 406, 420, आईपीसी में मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति के लिए देश के गृह मंत्री सहित कानून मंत्री व् दिल्ली के उप – राज्यपाल को प्रेषित किया है। अरविन्द श्रीवास्तव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुवे कहा कि अरविंद केजरीवाल एक झूठा, नौटंकीबाज किस्म का व्यक्ति है। जो कि आए दिन तरह-2 की नौटंकी कर समाचार चैनलों पर समाचार पत्रों की सुर्खियों में बने रहने के लिये हतकण्डे आजमाता रहता है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की एक बैठक होनी थी। जिसको अरविंद केजरीवाल ने बिना किसी को विश्वास में लिए प्रधानमंत्री से छुपाकर उस गोपनीय बैठक को सार्वजानिक रूप से लाइव कर दिया था। जो कि बैठक की गोपनीयता भंग करना तथा बैठक के प्रोटोकाल की अवहेलना के अंतर्गत आता हैं। उस बैठक में विपक्षी अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से दिल्ली में ऑक्सीजन की पूर्ति ना करने का परोक्ष रूप से आरोप लगाते हुवे कहा था कि “दिल्ली में आने वाले ऑक्सीजन टैंकरों को अन्य राज्यों की सीमा पर रोक लिया जाता है ऐसे में हमे उस अधिकारी का नंबर उपलब्ध कराया जाये जो उन टैंकरों को दिल्ली में पहुँचाने में हमारी मदद करें” इस कथन से विपक्षी अरविन्द केजरीवाल द्वारा परोक्ष रूप से दिल्ली सीमा से लगते हुए तीन राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान की सरकारों को समस्त भारतवासियों की नज़र में निचा दिखाने व अपने को जनप्रिय व पीड़ित दिखाने का प्रयास किया था। विपक्षी अरविन्द केजरीवाल  कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की पूर्ति ना होने का रोना लगातार रोते रहे हैं।  देश में लगातार उनके द्वारा ऐसा वातावरण बनाया गया जैसे केंद्र सरकार दिल्ली को ऑक्सीजन की पूर्ति नहीं कर रही है और दिल्ली सरकार के साथ केंद्र सरकार भेदभाव पूर्ण रवैया निभा रही है। किंतु माननीय सर्वोच्य न्यायालय द्वारा ऑक्सीजन के लिए गठित ऑडिट पैनल की रिपोर्ट सामने आने पर पता चला कि “दिल्ली को कोरोना की दूसरी लहर में 209 एम.टी ऑक्सीजन की आवयश्कता थी किन्तु विपक्षी अरविन्द केजरीवाल द्वारा न्यायालय में, जनता से, टीवी व सोशल मीडिया पर आ कर झूठ बोल व जानबूझ कर अन्य राज्यों की जनता की हत्या करने की नियत से केंद्र सरकार से 1140 एम.टी ऑक्सीजन प्राप्त कर ली, जिससे अन्य राज्यों में कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा बढ़ जाये व दिल्ली में मृत्यु दर का आंकड़ा घट जाये जिससे आम जनता व् मीडिया में यह सन्देश जाये की विपक्षी अरविन्द केजरीवाल द्वारा कुशल प्रबंधन द्वारा दिल्ली की जनता को कोरोना महामारी से बचाया गया है। विपक्षी अरविन्द केजरीवाल ने अपनी अपराधिक मानसिकता व दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सतेन्द्र जैन, विधायक अमान्तुल्ला खान और सांसद संजय सिंह के साथ षडयंत्र कर एक सोची समझी साजिश के तहत अपनी शक्तियों का दुरुप्रयोग किया। यह कृत्य करते हुए इन सभी नेताओं ने यह भी चिंता नही की उनकी इस घृणित कार्य से अन्य राज्यों को ऑक्सीजन ना मिलने के कारण कितनी जनहानि होगी। विपक्षी अरविंद केजरीवाल व सतेन्द्र जैन ने जानबूझकर केंद्र सरकार को बदनाम व देश की जनता की हत्या करने की नियत से खपत से 4 गुना ऑक्सीजन लेकर अन्य राज्यों की ऑक्सीजन पर डाका डाला है। अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि केजरीवाल द्वारा देश में ऑक्सीजन की कमी करके हजारों लोगों की हत्या की है, उक्त हत्याओ में प्रार्थी के निकटतम व्यक्ति भी समिलित है जिनमे स्व० उजागर सिंह पंवार (सचिव जिला बार संघ हरिद्वार), स्व० विकास शर्मा अधिवक्ता (अध्यक्ष जिला अधिवक्ता परिषद हरिद्वार), स्व० महेंद्र सिंह सिंधु (पूर्व अध्यापक पन्ना लाल भल्ला इंटर कॉलेज) इत्यादि की हत्या अभियुक्तगण द्वारा दिल्ली में खपत से अधिक ऑक्सीजन प्राप्त कर, उत्तराखंड हरिद्वार में ऑक्सीजन की कमी कर की गयी है। अधिवक्ता श्रीवास्तव ने उक्त सभी हत्याओं के पूर्ण जिम्मेदारी अभियुक्त अरविन्द केजरीवाल व सतेन्द्र जैन, विधायक अमान्तुल्ला खान, व् संजय सिंह सांसद की बताई है। जिसके कारण वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द श्रीवास्तव ने विपक्षीगण अरविंद केजरीवाल व सतेन्द्र जैन, विधायक अमान्तुल्ला खान, व् संजय सिंह सांसद के विरुद्ध फौजदारी में प्रथम सूचना रिपोर्ट कोतवाली हरिद्वार में दर्ज करवाने की अनुमति मांगी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours