हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। राष्ट्रीय जन क्रान्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष सचिन पिहवाल जी ने एक भेंट वार्ता में बताया कि शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन की मिली भगत से प्रति वर्ष प्राईवेट स्कूलों की मनमानी लूट का सिलसिला बादस्तूर जारी रहने से गरीब और अमीर बच्चों की शिक्षा के बीच एक दीवार खड़ी होती है, बहादराबाद मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी स्कूलों को चेतावनी पूर्ण लिखित सूचना जारी होना भी केवल हवाहवाई साबित होता है प्रति वर्ष बदलते स्लेवर्स, यूनीफार्म, व बढ़ी हुई फीस के चलते शिक्षा असल में केवल अमीरों की धरोहर बनती जा रही है सरकारी स्कूलों में केवल मध्यान्ह भोजन की तैयारियों में शिक्षा का दम घुटते देखा जा सकता है, हरिद्वार ही नहीं वल्कि देश में शिक्षा का बेहद खस्ता हाल है, प्रति वर्ष लाखों की कमाई करने वाले शिक्षा संस्थानों पर लगाम लगाने में जिला प्रशासन लाचार नजर आ रहा है, जगजीतपुर में भी ऐसा स्कूल है जो इस समय लूट खसोट का केंद्र बना हुआ है वही दूसरी ओर हिंदी मीडियम की मान्यता है पूरी तरह फिल्मी अन्दाज में लूट खसोट जारी है यदि समय रहते शिक्षा बिभाग की नींद नहीं खुली तो अभिभावकों का गुस्सा सड़कों पर दिखेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours