हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। शनिवार को लक्सर पहुंचे एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने कोतवाली का अर्ध वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे अभिलेखो और असलेह के रख रखाव का बारीकी से जायजा लिया और बेहतर ढंग से रख रखाव सहित पेंडिंग चल रही सभी विवेचनाओ को भी जल्द पूरा करने के दिशा निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए। वही एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि कोतवाली का आज अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से असलाहों के रख रखाव मे ज्यादा से ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि अगर हमारे शस्त्र यदि बेहतर स्थिति में हैं, तो आपत्तिक स्थिति में वह हमारी और आम जनता की रक्षा कर सकेंगे उन्होंने बताया 2021 में आने वाले कुंभ मेले का ख्याल रखते हुए सभी पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के प्रति जागरूक भी किया गया है और कोविड-19 के नियमों का पालन करने व कोतवाली में साफ-सफाई के भी विशेष तौर से दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours