हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। विद्यार्थी परिषद द्वारा हरियाणा के बल्लभगढ़ में लव जिहाद की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। घटना में निकिता तोमर को तोसिभ खान तथा रेहान खान नाम के जिहादियों ने लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रानीपुर चौक पर आरोपियों का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए हरियाणा सरकार से मांग की। विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संगठन मंत्री  काजल थापा ने कहा कि बहन के साथ इन आरोपियों ने हत्या की है उसके लिए विद्यार्थी परिषद हरियाणा सरकार से मांग करती है कि आरोपी तोसब खान तथा रेहान खान को जल्द से जल्द फांसी की सजा सुनाई जाए जिससे बहन बेटियों के साथ भविष्य में कोई ऐसी हरकत न करें। नगर मंत्री अमन कुशवाहा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार प्रदेश व केंद्र सरकार से मांग करता है कि ऐसे लव जिहादियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाए ताकि ऐसी जिहादी भविष्य में भूल कर भी ऐसी हरकत ना करें। विरोध प्रदर्शन के दौरान विभाग संगठन मंत्री राहुल सारस्वत जी प्रदेश सह मंत्री चर्चित बालियन, जिला संयोजक राहुल चौधरी, नगर सह मंत्री आदर्श, नगर संगठन मंत्री ईशा बदरवाल एवं नगर सह मंत्री साक्षी नगर इंटर कॉलेज प्रमुख तुषार सक्सेना, अभिनव तिवारी, ऋषभ ठाकुर, आकाश, कन्हैया, करण भारद्वाज, शिवा कश्यप, हिमांशु, सुमित, रोहित, सौरभ, अर्चित, अभिषेक, शिवांशु, चिन्मय, नितेश गोलू, वैभव अरोड़ा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours