हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा सप्त ऋषि मंडल हरिद्वार की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला में किया गया। जिसमें अनुसूचित मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक एवं विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मोर्चा की समस्त कार्यकारिणी का स्वागत किया एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए मार्गदर्शन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार अनुसूचित समाज का वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ निरंतर जुड़ रहा है उससे यह प्रदर्शित होता है कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर समाज के सभी वर्गों में कार्य कर रही है और अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें समाज के समस्त वर्गों के हित सुरक्षित है। अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चौटाला ने कहा कि भाजपा की अनुसूचित मोर्चा की यह टीम पूरी लगन एवं शक्ति के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को पहले से भी ज्यादा रिकॉर्ड मतों से विजय बनाएगी। बैठक में जिस कार्यकारिणी का विस्तार किया गया महामंत्री अक्षय चंचल, उपाध्यक्ष महेश कुमार, प्रशांत घाघट कोषाध्यक्ष, राजेंद्र बेनीवाल मंत्री,अमन कुमार, नितेश चौहान, राहुल  गोगलियां, तरुण कुमार मीडिया प्रभारी अशोक कुमार बॉबी। कार्यकारिणी सदस्य साहिल चंचल, प्रथम कीर,अमित चौटाला, श्रीमती बबली, श्रीमती ऊषा श्रीमती मंजू  बने। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री भाजपा तरुण नैयर ने किया। बैठक की समस्त रूप रेखा को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं बैठक के प्रभारी दिनेश पांडे ने किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री साजन सिंह, उपाध्यक्ष चेतराम साहनी,डॉ सागर बिस्वास, अजय कुमार, मंडल मंत्री नीतू सिंह, राकेश चावरिया समेत समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours