हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अबुदई कृष्णराज एस. के आदेशानुसार, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण और ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्द्र चन्द्रकार के नेतृत्व में चैन स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर एक टीम गठित की गई थी। उसी क्रम में ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सराय ईक्कड़ खुर्द जाने वाले रास्ते से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें इस्लाम पुत्र असलम गाडोवाली, हाल निवासी सराय, वही दूसरा व्यक्ति उस्मान पुत्र युसूफ इंद्र चौक सहारनपुर का रहने वाला हैै। पकड़े गए अभियुक्त इस्लाम के पास से लूटी गई पीली धातु से बनी एक चैन और चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह मोटरसाइकिल नगर कोतवाली दूधाधारी चौक के पास से चोरी की गई थी। पूछताछ में अभियुक्त इस्लाम ने बताया कि प्रवेज सैफी पुत्र शहीद सैफी निवासी मुजफ्फरनगर और उस्मान पुत्र युसूफ के साथ मिलकर दूधाधारी चौक से मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कोतवाली ज्वालापुर चंद्र चंद्राकर नैथानी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक
खेमेन्द्र गंगवार चौकी प्रभारी रेल, कांस्टेबल निर्मल, कांस्टेबल हेमंत, कांस्टेबल मनोहर, कांस्टेबल सत्येंद्र यादव, कांस्टेबल देवेंद्र चौधरी, कांस्टेबल सुखविंदर थाना पथरी, कांस्टेबल राजाराम, प्रभारी सीआईयू उप निरीक्षक रंजीत तोमर, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल अजय, कांस्टेबल हरवीर, कांस्टेबल उमेश मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours