हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में इस समय अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए पुलिस ने अपना शिकंजा कसा हुआ है। अवैध रूप से बिक्री करने वालो की खैर नही है। पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा निर्देश में रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा आज मुखबीर की सूचना पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बी०एच०ई०एल रानीपुर के पास से एक महिला व एक पुरुष को अवैध शराब लाकर अधिक कीमत पर बेचने ले जाते हुए दबोचा है। जिसमे अभियुक्त शुभम यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी लेबर कॉलोनी बाल्मीकि बस्ती सेक्टर-2 बी०एच०ई०एल रानीपुर हरिद्वार के कब्जे से 144 पव्वे व महिला अभियुक्त नोरती पत्नी मामराज निवासी विष्णु लोक कॉलोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार के कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब पिकनिक मार्को बरामद की गई है, दोनों शराब तस्करों के विरुद्ध रानीपुर कोतवाली मु०अ०सं० 167/2021 धारा 60 एक्ट बनाम शुभम यादव मु०अ०सं 168/2021 धारा 60 एक्ट बनाम नोतरी पंजीकृत किए गए। वहीं दूसरी ओर रानीपुर कोतवाली द्वारा अवैध खनन जिसमें ट्रेक्टर सं० uk08aw-8740 में उत्खनित मिट्टी वहन की जा रही थी, जो बिना अनुमति ओवरलोड चलाए जाने पर एमवी एक्ट में ट्रैक्टर मय ट्रॉली सीज किया गया। जिसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी जनपद हरिद्वार न्यायालय प्रेषित की जा रही। पुलिस टीम में रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, उपनिरीक्षक ज्योति नेगी, उपनिरीक्षक कुंवर राम आर्य, कॉन्स्टेबल प्रदीप नेगी, कॉन्स्टेबल प्रमोद गोस्वामी व कोस्टेबल सोहन राणा शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours